फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: शॉट सर्किट से इमारत में लगी आग, मकान मालिक समेत तीन को सुरक्षित निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
-मुखर्जी नगर में रात में लगी आग, भूतल पर शाॅर्ट सर्किट के बाद ऊपर की मंजिल पर फैली
विज्ञापन

-मां-बेटी को स्थानीय लोगों ने पड़ोस के मकान से बाहर निकाला, वहीं पुलिस ने पहली मंजिल पर फंसे मकान मालिक को सुरक्षित बाहर निकाला
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मुखर्जी नगर के इंदिरा विहार इलाके में रविवार रात एक इमारत में आग लग गई। भूतल पर आग लगने के बाद आग तेजी से फैली और ऊपर की दो मंजिलों तक पहुंच गई। आग में सारा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची। पुलिस और दमकल कर्मियों ने पहली मंजिल पर फंसे मकान मालिक को बाहर निकाला, जबकि स्थानीय लोग पहले ही दूसरी मंजिल में मौजूद मां-बेटी को पड़ोस के मकान के जरिये बाहर निकाल लिया। दमकल कर्मियोंं ने करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया। आग में कोई हताहत नहीं हुआ है। शुरुआती जांच में पता चला कि आग भूतल पर शॉट-सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रहे हैं।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि रविवार रात करीब दस बजे मुखर्जी नगर थाना पुलिस को इंदिरा विहार के मकान नंबर 311 में आग लगने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और पाया कि एक तीन-मंजिला रिहायशी इमारत धुएं से घिरी हुई है। पुलिस को पता चला कि इमारत में कुछ लोग फंसे हैं। पुलिस ने इमारत में फंसे पहली मंजिल पर रहने वाले मकान मालिक 65 साल के सुरेंद्र पाल को सुरक्षित बाहर निकाला। छानबीन में पता चला कि दूसरी मंजिल पर मां बेटी किराए पर रहते थे, जिसे स्थानीय लोगों ने आग लगने के बाद छत के जरिए पड़ोसी के मकान से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसी बीच दमकल की पांच गाड़ियां, एम्बुलेंस और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने करीब 12.15 बजे आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें