फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: चार मंजिला इमारत के चौथे फ्लोर के फ्लैट में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर कैलाश की घटना, एसी में शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका
विज्ञापन

घर में मौजूद लोगों ने तुरंत घर की लाइट काटी, कोई हताहत नहीं

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। ग्रेटर कैलाश-1 के डी ब्लॉक स्थित चार मंजिला एक इमारत की चौथी मंजिल के फ्लैट में मंगलवार सुबह आग लग गई। आग लगते ही घर में अफरातफरी मच गई। घर में मौजूद लोगों ने तुरंत घर की लाइट काट दी और बाहर निकल गए। सूचना मिलते ही दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब दो घंटे में आग पर काबू पा लिया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। शुरुआती जांच में एसी में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामला दर्ज कर आग लगने के कारणों का पता लगने में जुटी है।
विज्ञापन

दमकल विभाग के अनुसार, सुबह 11.36 बजे ग्रेटर कैलाश-1 एन्क्लेव स्थित चार मंजिला मकान में आग लगने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पास के फायर स्टेशन से दो गाड़ियों को मौके पर भेजा गया लेकिन वहां पहुंचने के बाद आग की भयावहता को देखते हुए अधिकारियों ने तुरंत चार अन्य गाड़ियों को बुला लिया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि इमारत की चौथी मंजिल पर बेडरूम के अंदर लगे एसी में आग लगी थी, लेकिन घर के मालिक ने समझदारी दिखाते हुए तुरंत कमरे की लाइट काट दी। साथ ही इमारत के नीचे की लाइट भी काट दी गई। स्थानीय निवासी अमरजीत कौर ने बताया कि बेडरूम के अंदर एसी में शॉर्ट सर्किट होने के कारण घर में आग लगी थी। आग धीरे-धीरे घरेलू सामान में फैल गई, जिससे मकान से धुएं का गुब्बार निकलने लगा और आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। दमकल कर्मियों ने 1.36 बजे आग पर काबू पा लिया। कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें