फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Fire: नरेला की कार्डबोर्ड फैक्टरी में भीषण आग, दमकल विभाग की 26 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

Wed, 15 Oct 2025 01:52 AM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
Delhi Fire - फोटो : ANI
विज्ञापन

दिल्ली के नरेला स्थित भोरगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में बुधवार को एक कार्डबोर्ड मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। आग पर काबू पा लिया गया है। किसी के हताहत होने की सूचना फिलहाल सामने नहीं आई है।

विज्ञापन


अग्निशमन अधिकारी एस.के. दुआ ने बताया, "दिल्ली अग्निशमन सेवा को नरेला के भोरगढ़ औद्योगिक क्षेत्र फेज 2 में कार्डबोर्ड बनाने वाली फैक्टरी में आग लगने की घटना के बारे में सूचना मिली। मौके पर दमकल की 26 गाड़ियां मौजूद हैं। आग पर काबू पा लिया गया है।"
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें