दिल्ली के कीर्ति नगर इलाके में चूना भट्टी स्लम में आग लग गई। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंचीं।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजेश पंवार ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। आग बुझाने में 45 गाड़ियों की मदद ली गई। फिलहाल किसी जनहानि की खबर नहीं है।