फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Fire: उत्तम नगर के बीएम गुप्ता नर्सिंग होम में लगी आग, कोई हताहत नहीं; 45 से ज्यादा लोगों को बचाया

Wed, 14 May 2025 01:26 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जिस समय आग लगी उस वक्त लगभग 15-20 मरीज और 20 कर्मचारी मौजूद थे, जिन्हें तुरंत बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
आग बुझाता दमकलकर्मी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तम नगर के आर्य समाज रोड स्थित बीएम गुप्ता नर्सिंग होम में आग लगने से अफरातफरी मच गई। लोग बाहर की तरफ भागे और किसी तरह अपनी जान बचाई। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी व पुलिस ने करीब 45 से ज्यादा लोगों को बचाया। दमकल विभाग की 11 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब 1.25 घंटे में आग पर काबू पा लिया। थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया, आग लगने की सूचना मंगलवार रात करीब 8 बजे मिली थी। नर्सिग होम की दूसरी मंजिल पर नर्स हॉस्टल में आग लगी थी। तीसरी मंजिल के कुछ हिस्से में मेडिकल रिकॉर्ड बिल्डिंग थी, जिसमें ग्राउंड और तीसरी मंजिल शामिल है। आग पर 9.25 बजे काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि आग से किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया, दूसरी मंजिल पर केवल 6 नर्सों के रहने की व्यवस्था है। उस समय नर्स वहां मौजूद थीं। सभी को समय रहते बाहर निकाल लिया गया। ग्राउंड फ्लोर पर एक केमिस्ट की दुकान है। पहली मंजिल पर कुछ कार्यालय और ओपीडी हैं। आग के समय नर्सिंग होम में लगभग 15-20 मरीज और 20 कर्मचारी मौजूद थे, जिन्हें तुरंत बाहर निकाला गया। उत्तम नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें