राजधानी दिल्ली के बिजवासन के एक गोदाम में आज तड़के भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही मौके पर 14 दमकल की गाड़ियां पहुंचीं। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह बिजवासन में एक गोदाम में आग लग गई। आग लगने की सूचना दमकल विभाग व अन्य अधिकारियों को दी, खबर मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की।