फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: नांगलोई में तीन मंजिला प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी आग, फायर ब्रिगेड की 25 गाड़िया मौके पर

Sat, 25 Aug 2018 09:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

नांगलोई के नरेश पार्क एक्सटेंशन में शनिवार तड़के प्लास्टिक बैग बनाने वाली एक फैक्टरी में आग लग गई। प्लास्टिक में आग तेजी से फैली और तीन मंजिला फैक्टरी को चपेट में ले लिया। 

विज्ञापन


सूचना पर दमकल की एक दर्जन गाड़ियां पहुंची, लेकिन हालात बेकाबू होने लगे। इसके बाद दमकल की एक दर्जन और गाड़ियां बुलाई गईं। चार घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। आग में लाखों का सामान जल गया। गनीमत है कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।

पुलिस के अनुसार, शनिवार तड़के करीब 3:54 बजे आग की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस व दमकल कर्मचारी पहुंच गए। 250 गज में बनी तीन मंजिला फैक्टरी में लगी आग लपटें काफी ऊपर तक जा रही थीं। इसके बाद इस पर काबू पाने के प्रयास शुरू हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग लगते ही फैक्टरी में मौजूद मजदूर बाहर निकल गए थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें