फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Fire: ग्रेटर कैलाश में चार मंजिला इमारत में लगी आग, दमकल की छह गाड़ियों ने पाया काबू

Tue, 09 Jun 2026 04:21 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दक्षिणी दिल्ली की पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश के डी ब्लॉक स्थित एक चार मंजिला इमारत की चौथी मंजिल पर मंगलवार सुबह आग लग गई, बताया जा रहा है कि आग एसी में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी।
विज्ञापन
ग्रेटर कैलाश में चार मंजिला इमारत में लगी आग - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिणी दिल्ली के पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश के डी ब्लॉक स्थित एक चार मंजिला इमारत की चौथी मंजिल पर मंगलवार सुबह आग लग गई। आग की लपटें देखकर स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की छह गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए।
विज्ञापन



शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। बताया जा रहा है कि चौथी मंजिल पर स्थित एसी में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग भड़की और तेजी से फैल गई।
विज्ञापन


आग लगने की खबर मिलते ही दमकल विभाग को सूचित किया गया। करीब 12:50 पर दमकल की छह गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। आग बुझाने के अभियान में अग्निशमन कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग को और फैलने से रोका।
विज्ञापन


इस हादसे में किसी भी व्यक्ति के हताहत होने या गंभीर रूप से घायल होने की कोई सूचना नहीं है। आग लगने के समय इमारत में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें