फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दूरदर्शन परिसर में ट्रांसफार्मर में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
- दमकल की कई गाड़ियों ने पाया आग पर काबू, कोई जनहानि नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



नई दिल्ली। मंडी हाउस स्थित दूरदर्शन परिसर के ट्रांसफार्मर में शनिवार को आग लग गई। आग की लपटें और धुआं उठता देख आसपास के लोगों में अफरातफरी का माहौल रहा। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की छह गाडि़याें ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। अग्निशनम के अधिकारियों के अनुसार इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि या गंभीर नुकसान की सूचना नहीं है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रांसफार्मर के आसपास बड़ी मात्रा में सूखी पत्तियां, पेड़-पौधे और ज्वलनशील कचरा जमा था। आग लगने के बाद इन सूखी पत्तियों ने आग को तेजी से फैलाने का खतरा पैदा कर दिया था। यदि समय रहते दमकल विभाग मौके पर नहीं पहुंचता तो आग आसपास के हिस्सों तक फैल सकती थी और बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन




शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की जताई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों का खुलासा किया जाएगा।



घटना के बाद दूरदर्शन में कुछ समय तक यातायात भी प्रभावित रहा, हालांकि स्थिति सामान्य होने के बाद आवाजाही फिर से शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें