फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म-1 के पास तीन एटीएम में लगी आग, लोगों में मची अफरा-तफरी

Mon, 23 Nov 2026 06:04 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 के पास सोमवार शाम तीन एटीएम में आग लग गई। इनमें यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का एक और बैंक ऑफ बड़ौदा के दो एटीएम शामिल थे। आग से पीछे बने सीसीटीवी रूम का स्प्लिट एसी भी प्रभावित हुआ। दमकल की टीम ने शाम 4:40 बजे आग पर काबू पा लिया। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
तीन एटीएम में लगी आग - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 के पास सोमवार शाम तीन एटीएम में आग लग गई। आग की चपेट में आने से एटीएम के पीछे बने सीसीटीवी रूम का स्प्लिट एसी भी प्रभावित हो गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन
Trending Videos

आग पर काबू
दमकल विभाग के अनुसार, सोमवार शाम 3:54 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 के पास एटीएम में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद दमकल की दो वाटर टेंडर (डब्ल्यूटी), एक वाटर बाउजर (डब्ल्यूबी) और एक क्विक रिस्पांस व्हीकल (क्यूआरवी) को मौके पर भेजा गया। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया। शाम 4:25 बजे आग के चारों ओर फैलने की सूचना दी गई, जबकि शाम 4:40 बजे आग पर काबू पाने का संदेश जारी किया गया।
विज्ञापन

कैसे लगी आग?
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आग तीन एटीएम मशीनों में लगी थी। इनमें एक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और दो बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम शामिल थे। तीनों मशीनें एक टिन शेड के नीचे लगी थीं। आग से एटीएम के पीछे स्थित सीसीटीवी रूम का स्प्लिट एसी भी प्रभावित हुआ। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें