नरेला इलाके में स्थित डीडीए प्राइम अपार्टमेंट्स की छठी मंजिल पर शनिवार रात एक फ्लैट में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। करीब घंटे भर में आग बुझा दी गई।
विज्ञापन
दमकल विभाग के कंट्रोल रूम के मुताबिक, रात करीब 9:10 बजे फ्लैट में आग लगने की सूचना मिली थी। जिस फ्लैट में आग लगी, वह उस समय बंद था और अंदर कोई मौजूद नहीं था। आग घरेलू सामान में लगी थी। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का काम शुरू किया और करीब 10:05 बजे आग को पूरी तरह बुझा दिया गया।
घटना में किसी के झुलसने या घायल होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
#WATCH | Delhi: Fire tenders reach the spot after a fire broke out at a flat on the sixth floor at DDA Prime Apartments in Narela https://t.co/9lKM9KDWDE
राहत और बचाव कार्य
फिलहाल दमकल कर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने के लिए प्रयास जारी हैं। आग लगने के कारणों और इस घटना में हुए नुकसान या किसी अन्य प्रकार की स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।