फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में हादसा: डीडीए प्राइम अपार्टमेंट्स की छठी मंजिल के फ्लैट में लगी आग पर काबू, दमकल की छानबीन जारी

Sat, 24 Oct 2026 11:56 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां तुरंत राहत कार्य के लिए मौके पर पहुंच गईं।
 
विज्ञापन
नरेला स्थित डीडीए फ्लैट में लगी आग - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नरेला इलाके में स्थित डीडीए प्राइम अपार्टमेंट्स की छठी मंजिल पर शनिवार रात एक फ्लैट में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। करीब घंटे भर में आग बुझा दी गई। 

विज्ञापन


दमकल विभाग के कंट्रोल रूम के मुताबिक, रात करीब 9:10 बजे फ्लैट में आग लगने की सूचना मिली थी। जिस फ्लैट में आग लगी, वह उस समय बंद था और अंदर कोई मौजूद नहीं था। आग घरेलू सामान में लगी थी। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का काम शुरू किया और करीब 10:05 बजे आग को पूरी तरह बुझा दिया गया।

घटना में किसी के झुलसने या घायल होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

 

राहत और बचाव कार्य
फिलहाल दमकल कर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने के लिए प्रयास जारी हैं। आग लगने के कारणों और इस घटना में हुए नुकसान या किसी अन्य प्रकार की स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें