फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: खाना बनाने के दौरान रसोई में लगी आग, किशोर समेत दो झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
- अजमेरी गेट के मोहल्ला नियारियान की घटना, दमकल की दो गाड़ियों ने एक घंटे में आग पर पाया काबू, आग लगने के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अजमेरी गेट इलाके के मोहल्ला नियारियान में बृहस्पतिवार देर रात खाना बनाने के दौरान रसोई में आग लगने से एक किशोर समेत दो लोग झुलस गए। उसके बाद पूरे घर में आग फैल गई। दमकल विभाग की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। घायल युवकों का लोक नायक अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुरुआती जांच में सामने आया कि आग रसोई में लगी चिमनी से शुरू हुई थी।
विज्ञापन

दमकल विभाग के अनुसार, रात 11.25 बजे मोहल्ला नियारियान के एक मकान में आग लगने की जानकारी मिली। जब तक दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे, स्थानीय लोग पीसीआर कर्मियों की मदद से घायलों को लोक नायक अस्पताल लेकर जा चुके थे। घायलों की पहचान 14 साल के वारिस और 18 साल के फरीद के रूप में हुई। वारिस करीब 35 फीसदी और फरीद 20 फीसदी झुलस गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें