दिल्ली पुलिस मुख्यालय की बिल्डिंग में आज सुबह आग लग गई। आग लगते ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची।
गौरतलब है कि आज सुबह दिल्ली पुलिस मुख्यालय की इमारत के 11वीं व 12वीं मंजिल पर आग लग गई।
आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची जो अब भी आग बुझाने की कोशिश में लगी हैं।
आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल सका है। फिल्हाल राहत कार्य जारी है।