फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में आग का कहर जारी, हाईकोर्ट की कैंटीन में लगी आग

Sat, 16 Feb 2019 05:28 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
delhi high court fire - फोटो : ani
विज्ञापन

 

दिल्ली हाईकोर्ट की कैंटीन में शनिवार को आग लग गई। कैंटीन के एक्जास्ट फैन में आग लगने के बाद अफरातफरी मच गई। दमकल की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। पुलिस आग के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, शनिवार दोपहर करीब 1.50 बजे पुलिस व दमकल विभाग को सूचना मिली कि हाईकोर्ट की कैंटीन में आग लग गई है। सूचना मिलते ही दमकल की चार गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।

अंडरगारमेंट्स फैक्ट्री में आग, एक झुलसा
गोकुलपुरी इलाके की गली नंबर-7, जौहरीपुर में महिलाओं के अंडरगारमेंट्स बनाने वाली फैक्ट्री में शनिवार तड़के भीषण आग लग गई। एक कर्मचारी नंदलाल (33) आग की चपेट में आकर झुलस गया।
विज्ञापन


दमकल की पांच गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग पहली और दूसरी मंजिल पर लगी थी। 50 गज की फैक्ट्री का मालिक सोनू मिश्रा बताया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें