फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi AIIMS Fire: एम्स के ट्रॉमा सेंटर में लगी आग, दमकल विभाग की टीम ने पाया काबू, कोई हताहत नहीं

Thu, 03 Jul 2025 04:12 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
विज्ञापन
आग को बुझाती दमकल विभाग की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली एम्स के ट्रॉमा सेंटर में गुरुवार दोपहर को आग लग गई। आग की लपटें देखकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर आनन-फानन दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार, आग बिजली के ट्रांसफार्मर में लगी है। इसे बुझाने का काम चल रहा है। गनीमत यह है कि इस घटना में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन


अग्निशमन सेवा अधिकारी ने बताया कि एम्स ट्रॉमा सेंटर के निकट ट्रांसफार्मर में आग लगी थी, कोई हताहत नहीं हुआ। 'हमें अपराह्न 3:34 बजे एम्स ट्रॉमा सेंटर में आग लगने की सूचना मिली। हमने आठ दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा। ट्रांसफार्मर में लगी आग को बुझा दिया गया है।' वहीं एम्स ने मामले में अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें