फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: आईटीओ में स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर के परिसर में लगी आग, दमकलकर्मियों ने पाया गया काबू

Mon, 01 Jun 2026 02:30 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के आईटीओ इलाके में स्थित स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर की इमारत में आग लगने की घटना सामने आई है।
विज्ञापन
दिल्ली में आईटीओ के पास बिल्डिंग में लगी आग - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के आईटीओ इलाके में स्थित स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर की इमारत में आग लगने की घटना सामने आई है। विकास मार्ग पर स्थित इमारत की दूसरी मंजिल पर अचानक आग की लपटें उठने लगीं, जिससे हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को तुरंत सूचित किया गया और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

विज्ञापन


आग की भीषणता को देखते हुए दिल्ली फायर सर्विस की कई गाड़ियां तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गईं। अग्निशमनकर्मी आग पर काबू पाने और किसी भी अनहोनी को रोकने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास किए। आग को काबू कर लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

शिक्षा मंत्रालय की ओर से स्पष्टीकरण जारी
इससे पहले बताया जा रहा था कि आग शिक्षा मंत्रालय के दफ्तर में लगी है। लेकिन बाद में इसे लेकर मंत्रालय की ओर से स्पष्टीकरण जारी किया गया है। शिक्षा मंत्रालय ने कहा, 'यह यह स्पष्ट किया जाता है कि शिक्षा मंत्रालय कर्तव्य भवन-2, डॉ. राजेंद्र प्रसाद रोड, नई दिल्ली में स्थित है। जबकि आग लगने की घटना स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (एसपीए) के परिसर में हुई, जो आईटीओ, नई दिल्ली में स्थित है।'
विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा, 'आग लगने की घटना के संबंध में किसी भी प्रकार की गलत सूचना के प्रसार को रोकने के लिए यह स्पष्टीकरण जारी किया जा रहा है। इसके अलावा, आग मामूली थी और उस पर जल्द ही काबू पा लिया गया। किसी भी तरह की जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।'

दमकल विभाग के मुताबिक, आज सुबह लगभग 10 बजे दिल्ली के आईटीओ के पास स्थित स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (एसपीए) में आग लगने की घटना के संबंध में सूचना मिली। इस पर तुरंत कदम उठाते हुए मौके पर दमकल की करीब आठ गाड़ियों को भेजा गया। आग पर काबू पा लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें