फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़ी इलेक्ट्रिक कार में कैसे लगी आग?: पूरी तरह जलकर खाक हुई गाड़ी, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस

Tue, 13 Oct 2026 08:01 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

आग से इलेक्ट्रिक कार और स्कूटी पूरी तरह जल गईं, जबकि दूसरी कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। अचानक लगी आग से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। कार मालिक ने घटना को लेकर संदेह जताया है।
विज्ञापन
आग पर काबू पाते दमकल कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुना विहार इलाके में सोमवार की सुबह खड़ी इलेक्ट्रिक कार में अचानक आग लग गई। हादसे में कार के पास खड़ी एक स्कूटी और दूसरी कार भी आग की चपेट में आ गईं। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। 

विज्ञापन


आग से इलेक्ट्रिक कार और स्कूटी पूरी तरह जल गईं, जबकि दूसरी कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। अचानक लगी आग से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। कार मालिक ने घटना को लेकर संदेह जताया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 6:09 बजे पुलिस को सूचना मिली कि सी-12, मेन रोड पर मस्जिद के पास खड़ी एक इलेक्ट्रिक कार में आग लग गई है। आग ने आसपास खड़े अन्य वाहनों को भी अपनी चपेट में ले 
लिया है। 

सूचना मिलते ही भजनपुरा थाना पुलिस और गोकुलपुरी फायर स्टेशन से दमकल की तीन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दमकलकर्मियों के पहुंचने तक इलेक्ट्रिक कार और स्कूटी पूरी तरह जल चुकी थीं, जबकि दूसरी कार के पिछले हिस्से में आग लगी हुई थी। 
विज्ञापन


दमकलकर्मियों ने तत्काल आग पर काबू पा लिया। पुलिस अब आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। साथ ही, सीसीटीवी फुटेज की मदद से यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कहीं किसी शरारती तत्व ने जानबूझकर आग तो नहीं लगाई।

ईवी को आग से बचाने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

  • अच्छे और ब्रांड वाले चार्जर का ही इस्तेमाल करें
  • खराब वायरिंग से बचें
  • बैटरी की नियमित जांच कराएं
  • चार्जिंग के दौरान निगरानी रखें
  • धूप और गर्मी से ईवी को बचाएं
  • दुर्घटना के बाद बैटरी की जांच कराएं
  • वाहन में अनाधिकृत बदलाव अपने हिसाब से न कराएं
  • ज्वलनशील वस्तुओं से दूर रखें
  • आग लगने पर खुद बुझाने की कोशिश न करें
  • सुरक्षित पार्किंग करें
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें