नई दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-10 स्थित मेट्रो वॉक मॉल के एडवेंचर पार्क में लगे पर्दे में आग लग गई।
कोई हताहत नहीं हुआ है। हादसे के समय वहां काफी संख्या में बच्चे और उनके परिजन मौजूद थे।
रविवार को यहां काफी भीड़ होती और राहत यही रही कि यहां कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
दमकल की आठ गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई हैं।
वहीं पुलिस का कहना है कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।