नई दिल्ली। नरेला औद्योगिक क्षेत्र स्थित जूते-चप्पल की एक फैक्टरी में भीषण आग लग गई। वहां काम कर रहे कर्मचारी सुरक्षित बाहर निकल गए और आग लगने की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। सूचना पर पांच दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। दमकल अधिकारियों ने बताया कि घटना के समय फैक्टरी में करीब 20 कर्मचारी काम कर रहे थे। कर्मचारियों ने बताया कि आग तीसरी मंजिल से शुरू हुई और देखते देखते पूरी फैक्टरी में फैल गई। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस आग लगने के कारणों और इससे हुए नुकसान का आकलन कर रही है। ब्यूरो