नई दिल्ली। पंजाबी बाग में छोटे सिलिंडर में विस्फोट होने से झुग्गी में आग लग गई। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। दमकल विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह 7:47 बजे दमकल विभाग पंजाबी बाग में झुग्गी में आग लगने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। वहां पहुंचे दमकल अधिकारियों को पता चला कि झुग्गी में रहने वाले छोटे सिलिंडर पर खाना बना रहे थे। इसी दौरान रिसाव की वजह से धमाका हुआ और झुग्गी में आग लग गई। दमकल कर्मियों ने कुछ देर में आग पर काबू पा लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। ब्यूरो