फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो स्पेयर पार्ट्स बनाने की फैक्ट्री में लगी आग, दमकल की 22 गाड़ियों ने तीन घंटे में पाया काबू

Tue, 28 May 2019 06:59 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

बाहरी दिल्ली के पीरागढ़ी स्थित उद्योग नगर में मंगलवार सुबह प्लास्टिक के ऑटो पार्ट्स बनाने वाली एक फैक्ट्री में आग गई। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद सवा तीन घंटे में आग पर काबू पाया गया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस और क्राइम टीम आग के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। शुरुआती जांच के बाद आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पीरागढ़ी स्थित उद्योग नगर में एच-54 में ट्रैक्टर के प्लास्टिक के कुछ पार्ट्स बनाने की फैक्ट्री है। सुबह करीब 5.15 बजे अचानक फैक्ट्री में आग लग गई। करीब 1200 गज में बनी फैक्ट्री भूतल के अलावा ऊपर तीन मंजिल तक बनी हुई है। आग भूतल से शुरू होकर दूसरी मंजिल तक पहुंच गई।  कड़ी मशक्कत के बाद 7.45 बजे आग पर काबू पाया गया। 8.35 बजे आग को पूरी तरह बुझा लिया गया। हादसे के समय फैक्ट्री बंद थी। वहां मौजूद गार्ड आग लगते ही बाहर आ गए। उन्होंने ही पुलिस व फैक्ट्री मालिक को सूचना दी। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें