फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Fire: दिल्ली में दर्दनाक हादसा, घर की रसोई में आग से दो भाई बुरी तरह झुलसे

Fri, 26 Jun 2026 09:08 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मध्य दिल्ली के अजमेरी गेट इलाके में एक घर की रसोई में आग लगने से दो भाई झुलसकर घायल हो गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य दिल्ली के अजमेरी गेट इलाके में एक घर की रसोई में आग लगने से दो भाई झुलस गये। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के मुताबिक, गुरुवार देर रात करीब 11.25 बजे अजमेरी गेट के पास मोहल्ला नियरियान के एक घर में आग लगने की सूचना मिली। दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।

अधिकारियों ने कहा कि जब तक अग्निशमन कर्मी घर पहुंचे, तब तक आग से दो लोग झुलस चुके थे, जिन्हें पीसीआर और स्थानीय निवासियों ने लोक नायक जय प्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आग घर की रसोई तक ही सीमित थी और उस पर काबू पा लिया गया।  उनके मुताबिक, वारिस (14) लगभग 35 प्रतिशत जल गया और फरीद (18) करीब 20 प्रतिशत तक झुलस गया। अधिकारियों ने बताया कि एलएनजेपी अस्पताल के डॉक्टर घायलों का इलाज कर रहे हैं और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। पुलिस और अग्निशमन अधिकारी आग लगने के सही कारण की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें