फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: करोलबाग में गारमेंट फैक्टरी में लगी आग, काबू पाने के दौरान फटा एलपीजी सिलिंडर; छह दमकलकर्मी झुलसे

Wed, 14 Aug 2024 05:53 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के करोलबाग इलाके में गारमेंट फैक्टरी में अचानक आग लग गई। खबर मिलते ही दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग काबू करने के दौरान छोटा एलपीजी सिलिंडर फटने से छह दमकलकर्मी मामूली रूप से झुलस गए। 
 
विज्ञापन
इमारत में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य दिल्ली के करोल बाग में बुधवार दोपहर गारमेंट फैक्टरी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरी फैक्टरी में फैल गई। खबर मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की आठ गाड़ियां वहां पहुंची। बचाव कार्य शुरू हुआ। गनीमत यह रही कि आग लगते ही फैक्टरी में मौजूद लोगों ने इमारत को छोड़ दिया था।

विज्ञापन


आग पर काबू पाने के दौरान अचानक छोटा एलपीजी सिलिंडर फटने से छह दमकलकर्मी उसकी चपेट में आ गए। तुरंत झुलसे हुए दमकल कर्मियों बत्तीलाल, दिपांदर, संदीप, प्रदीप, अभिजीत और राहुल रांगा को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनको प्राथमिक उपचार दिया गया। दो को छोड़कर सभी को छुट्टी दे दी गई। आग इमारत की तीसरी मंजिल पर लगी थी। शुरुआती जांच के बाद आशंका व्यक्त की जा रही है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस आग की सही वजहों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। देर शाम को आग पर काबू पा लिया गया।

दिल्ली फायर सर्विस के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि उनकी टीम को दोपहर 1.36 बजे सूचना मिली थी कि करोल बाग के गुरुद्वारा रोड, बीकानेर के पीछे वाली इमारत में आग लग गई है। सूचना मिलते ही मोती नगर और प्रसाद नगर से दमकल की आठ गाड़ियां वहां पहुंची। जिस इमारत में आग लगी, वहां भूतल के अलावा ऊपर चार मंजिल बनी थी।
विज्ञापन

आग यहां तीसरी मंजिल पर थी। 

यहां कपड़ों पर मशीनों से कढ़ाई का काम होता था। पहले मशीनों में आग लगी। इसके बाद कपड़ों और पूरी फैक्टरी में आग लगी। आग लगते ही इमारत खाली हो गई। दमकल कर्मियों ने किसी तरह शाम करीब 5.45 बजे आग पर काबू पाया। कूलिंग का काम जारी थी। हताहतों में मोती नगर दमकल केंद्र के एसटीओ बत्तीलाल भी शामिल हैं। पुलिस आग की सही वजहों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें