राजधानी दिल्ली में एक गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।
आग लगने की घटना दिल्ली में टिकरी बॉर्डर इलाके में हुई है। यहां एक गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलते ही मौके पर 30 दमकल की गाड़ियां पहुंच गई। फिलहाल आग पर काबूू पाने की कोशिश चल रही है। आग लगने की वजह का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।