फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: रेडीमेड गारमेंट्स के गोदाम में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
- गांधी नगर की प्रताप गली स्थित चार मंजिला इमारत की दूसरी व तीसरी मंजिल पर लगी आग, कोई हताहत नहीं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

पूर्वी दिल्ली। गांधी नगर मार्केट की प्रताप गली में रविवार सुबह एक रेडीमेड गारमेंट्स के गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने चार मंजिला इमारत की दूसरी और तीसरी मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन


दमकल विभाग के डीओ राजेंद्र अटवाल ने बताया कि रविवार सुबह 10:06 बजे आग लगने की सूचना मिली। खबर मिलते ही दमकल विभाग ने बिना देरी किए आठ गाड़ियों को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया। जांच के दौरान पता चला कि करीब 100 गज में बनी भूतल समेत चार मंजिला इमारत की दूसरी और तीसरी मंजिल पर रेडीमेड गारमेंट्स का गोदाम बनाया गया था। आग मुख्य रूप से इन्हीं दोनों मंजिलों पर रखे कपड़ों और अन्य व्यापारिक सामान में लगी। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद सुबह 11:10 बजे आग पर काबू पा लिया। बाद में कूलिंग का काम जारी रहा। शुरुआती जांच के बाद शार्ट सर्किट को आग की वजह बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें