शुक्रवार तड़के दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में स्थित फर्नीचर मार्केट में भीषण आग लग गई। इस आग ने देखते ही देखते 6 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे भारी नुकसान हुआ। आग की चपेट में आकर टेम्पो भी क्षतिग्रस्त हुआ है। दिल्ली फायर सर्विस के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
दिल्ली फायर सर्विस के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार तड़के दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक फ़र्नीचर मार्केट में आग लग गई, जिससे छह दुकानें और एक टेम्पो क्षतिग्रस्त हो गए।