दिल्ली के नजफगढ़ के नंगली सकरावती इलाके में एक फैक्ट्री में आग लग गई। आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस और 6 दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंचकर आग को काबू करने में जुट गई हैं। हालांकि आग लगने का कारण नहीं पता चल पाया है।