फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के स्वरूप नगर में फैक्टरी में आग: घबराहट में सामने के घरों से लोगों ने लगाई छलांग, छह घायल

Sun, 13 Sep 2026 02:06 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

गली नंबर 2 स्थित जूडो ड्रेस फैक्टरी में आग लग गई। आग से घबराकर सामने की इमारत से कूदने पर छह लोग घायल हुए। दमकल ने आग बुझा दी है।
विज्ञापन
बॉक्सिंग ग्लव्स बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वरूप नगर की गली नंबर 2 में स्थित एक फैक्टरी में हाल ही में आग लग गई। यह घटना खसरा नंबर 357/58 पर स्थित जूडो ड्रेस और बॉक्सिंग ग्लव्स बनाने वाली फैक्टरी में हुई। आग लगने की सूचना पुलिस स्टेशन स्वरूप नगर को दी गई थी।

विज्ञापन

मौके पर पहुंचने पर पता चला कि इमारत के भूतल और पहली मंजिल पर आग लगी थी। आग से फैक्टरी के अंदर कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ। हालांकि, आग लगने से घबराहट में सामने की इमारत के निवासियों ने अपने घरों से छलांग लगा दी। इस कारण छह लोग घायल हो गए। घायलों में प्रियंका (28), वंशिका (8), वाणी (5), संतोष (33), तन्वी (8) और विजय शामिल हैं। सभी घायल व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में लगी हैं और आग पर काबू पा लिया गया है।

विज्ञापन

घायलों की पहचान
प्रियंका, संजय की पत्नी हैं और जे-1428 गली नंबर 2, खड्डा कॉलोनी, स्वरूप नगर की निवासी हैं। वंशिका और वाणी संजय की बेटियां हैं। संतोष, धर्मेंद्र की पत्नी हैं और गली नंबर 2, खड्डा कॉलोनी, स्वरूप नगर की निवासी हैं। तन्वी धर्मेंद्र की बेटी हैं। विजय, काली सिंह के बेटे हैं और मकान नंबर 2829, गली नंबर 2, खड्डा कॉलोनी, स्वरूप नगर में रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें