फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Fire: दिल्ली हाट आईएनए में लगी आग, कई दुकानें जलकर हुई खाक; दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद

Wed, 30 Apr 2025 10:42 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली हाट आईएनए में आग लगी है। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद है। आग पर काबू पा लिया गया है। जिसे लेकर मंत्री कपिल मिश्रा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि दिल्ली हाट में आग को काबू कर लिया गया है। मैं दिल्ली हाट जा रहा हूं।
विज्ञापन
Delhi Fire - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के आईएनए स्थित दिल्ली हाट में आज रात आग लगने की खबर है। आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। धुआं उठता देख लोगों में अफरातफरी का माहौल बन गया। तुरंत आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची है। आग पर काबू पा लिया गया है। आग में कई दुकानें जलकर खाक हो गई हैं। जानकारी के मुताबिक, दमकल विभाग को आग लगने की सूचना 08:45 बजे मिली। सूचना मिलते ही तुरंत दमकल की गई गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हैं। फिलहाल इस घटना में नुकसान का आकलन नहीं हो पाया है। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है लेकिन पुलिस का कहना है कि आग को पूरी तरह से बुझा दिए जाने के बाद तलाशी अभियान चलाया जाएगा। पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर मौजूद हैं और आग के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन


दिल्ली हाट में आग लगने की घटना को लेकर मंत्री कपिल मिश्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, 'दिल्ली हाट में आग को काबू कर लिया गया है। आग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दमकल विभाग और प्रशासन घटना स्थल पर मौजूद हैं। मैं दिल्ली हाट जा रहा हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें