मौके पर मौजूद दमकल विभाग के लोग
- फोटो : ani
दिल्ली के द्वारका सेक्टर-26 के भरथल गांव में मंगलवार तड़के एक गोदाम में आग लग गई। दिल्ली फायर सर्विस के डिवीजनल ऑफिसर एमके चट्टोपाध्याय ने कहा कि आग लगने के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मौके पर पहुंची 13 फायर टेंडर की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। उन्होंने बताया कि इस आगजनी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।