फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: मुनिरका की फर्नीचर मार्केट में लगी आग, दमकल की 13 गाड़ियां मौके पर 

Tue, 09 Jul 2019 02:41 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आग (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुनिरका स्थित फर्नीचर मार्केट की एक दुकान में सोमवार रात आग लग गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद दमकल की 13 गाडिय़ां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गईं।
विज्ञापन


हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। शुरुआती जांच में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगने की बात सामने आई है। दमकल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक रात करीब 10 बजे दमकल विभाग को फर्नीचर मार्केट में आग लगने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने पाया कि फर्नीचर की एक दुकान में आग लगी है।

लकड़ी का सामान होने की वजह से आग तेजी से फैली। आग दूसरे दुकान में नहीं फैले इसके लिए दमकल कर्मियो ने एतियातन कदम उठाने के बाद उस दुकान की आग को बुझाने में जुट गई। खबर लिखे जाने तक दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें