फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Fire: नरेला इलाके में जूते की फैक्टरी में लगी भीषण आग, आसमान में छाया काला धुआं; दमकलकर्मी मौके पर

Wed, 22 Apr 2026 11:06 AM IST
Vijay Singh Pundir एएनआई, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के नरेला में एक जूते की फैक्ट्री में आग लग गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। आग बुझाने का काम जारी है।
विज्ञापन
जूता बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नरेला औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार सुबह एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। यह आग ए ब्लॉक में स्थित एक जूता बनाने वाली फैक्टरी में लगी है। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते इसने पूरी फैक्टरी को अपनी चपेट में ले लिया और आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया। इस घटना ने स्थानीय लोगों में हड़कंप मचा दिया।

विज्ञापन


आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को तुरंत सूचित किया गया। सूचना के तुरंत बाद दिल्ली दमकल की 17 से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। आग किस वजह से लगी है अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

आग लगने के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। शॉर्ट सर्किट, गैस रिसाव या किसी अन्य प्रकार की लापरवाही को आग लगने की वजह माना जा रहा है। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। हालांकि, आग की इस घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया, जिससे फैक्टरी मालिक को भारी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें