दिल्ली के मोंगा नगर में करावल रोड पर हुए सिलेंडर ब्लास्ट के बाद आग लग गई। धमाके के बाद बिल्डिंग में लगी आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं।
अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है और न ही किसी किस्म की हानि का कोई ब्योरा हासिल हो पाया है। आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।