बुलंदशहर में शुक्रवार का दिन हादसों भरा रहा। यहां विभिन्न-विभिन्न इलाकों में हुई दुर्घटनाओं में आठ लोगों को जान गंवानी पड़ी। डिबाई में दिल्ली-बदायूं हाईवे पर दौलतपुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला दिया, जिसमें दो की मौत हो गई और घायल है।
वहीं, डिबाई में ही एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर से जा रहा बाइक सवार नीचे जा गिरा, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा ककोड़ में भी एक बाइक सवार की मौत की खबर है। एक और अन्य सड़क हादसे में चार कार सवार लोगों की मौत हो गई। घटना कोतवाली सिटी इलाके की हैं। बताया जा रहा है कि मरने वाले सभी सगे भाई थे।