फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी नगर में जींस फैक्टरी में भीषण आग, दमकल की 20 गाड़ियों ने पाया काबू

Mon, 19 Aug 2019 02:12 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आग पर काबू पाने की कोशिश में लगे दमकल कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गांधी नगर के कैलाश नगर में रविवार सुबह जींस की फैक्टरी में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की 20 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। करीब 80 दमकल कर्मियों ने मकान की दीवार तोड़कर किसी तरह साढ़े पांच घंटे में आग पर काबू पाया। शुरुआती जांच के बाद पुलिस शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जता रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक निशांत मित्तल का गली नंबर-15 में चार मंजिला मकान है। ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल खाली है, जबकि दूसरी मंजिल पंकज जैन नाम के शख्स को किराये पर दी हुई है।  

पंकज वहां जींस की फैक्टरी चलाता है। तीसरी मंजिल पर निशांत खुद रहता है। रविवार सुबह करीब 6.30 बजे अचानक पहली मंजिल पर आग लग गई। कुछ ही देर में आग दूसरी मंजिल स्थित फैक्टरी में पहुंच गई। आग का पता चलते ही फैक्टरी में मौजूद कारीगर और निशांत का परिवार इमारत से बाहर आ गए। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचनी शुरू हो गईं। पुलिस ने आसपास के मकानों को खाली कराकर हादसे वाली इमारत की दीवार तोड़कर किसी तरह दोपहर करीब 12 बजे तक आग पर काबू पाया। पुलिस आग के सही कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


कृष्णा नगर में टेंट हाउस के दफ्तर में लगी आग
कृष्णा नगर इलाके में रविवार सुबह एक टेंट हाउस के दफ्तर में आग लग गई। सूचना पर पुलिस और दमकल की चार गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह 5.55 बजे रूपा डेरी के पास टेंट हाउस में आग लगी थी। आग से टेंट हाउस में रखा फर्नीचर और अन्य सामान जल गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें