शास्त्री भवन में लगी पर काबू पाने में लगी दमकल विभाग की टीम
- फोटो : ANI
वीवीआईपी इलाके के शास्त्री भवन में मंगलवार दोपहर आग लग गई। दमकल की आठ गाड़ियों ने चंद ही मिनटों में आग पर काबू पा लिया। पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। उधर, घटना पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि मोदी जी जलती हुई फाइलें भी आपको नहीं बचाएगी, आपके जजमेंट का दिन आ गया है।
शास्त्री भवन स्थित छठी मंजिल पर मंगलवार दोपहर आग लग गई। धुआं निकलते ही पूरी इमारत में अफरातफरी मची गई। लोग अपने दफ्तर छोड़कर बाहर आ गए। आग छठी मंजिल की छत पर पड़े वेस्ट मैटेरियल में लगी थी। 2.45 बजे पुलिस व दमकल विभाग को घटना की सूचना मिली।
दमकल कर्मियाें ने मौके पर पहुंचकर करीब 2.55 बजे आग पर काबू पा लिया गया। दमकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि छठी मंजिल पर रखे कुछ कूड़े कबाड़ में आग लगी थी। पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। दूसरी ओर नारायणा इलाके में सोमवार केमिकल फैक्ट्री में लगी आग पर कूलिंग का काम मंगलवार शाम को भी जारी रहा। दिन में चार और शाम के समय एक गाड़ी कूलिंग के काम में लगी रही।