फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह पर कई जगह मुकदमे दर्ज

Sat, 15 Aug 2020 02:21 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
विज्ञापन
संजय सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद व उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह पर राज्य में कई जगह मुकदमे दर्ज हुए हैं। उन पर बृहस्पतिवार को लखनऊ में प्रेसवार्ता के दौरान जातिवादी बयान से नफरत फैलाने का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन


लखनऊ स्थित आम आदमी पार्टी कार्यालय पर प्रेसवार्ता के दौरान संजय सिंह ने प्रदेश सरकार पर जातिवाद की राजनीति को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था।

उन्होंने कहा था, ‘राज्य में ठाकुरों का सम्मान व अन्य जातियों का अपमान किया जा रहा है। यह बात मैं पहले कह चुका हूं कि श्रीरामजन्मभूमि शिलान्यास के लिए राष्ट्रपति को आमंत्रित नहीं किया गया। इसका मुद्दा उठाया गया तो दलितों ने भी सरकार के प्रति अपना गुस्सा जाहिर किया है। प्रदेश में राजभर, कुर्मी, गड़ेरिया, कश्यप, लोधी, कुम्हार, नाई, बढ़ई, सोनकर, वाल्मीकि, जाटव, पासवान, धोबी, कोली समाज में सरकार के खिलाफ गुस्सा है।

इनके साथ ही प्रदेश का ब्राह्म समाज भी सरकार के प्रति गुस्सा है।’ उन्होंने उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा से भी सवाल किया था कि वह खुद ब्राह्मण होकर अपने ही लोगों के साथ कैसे अन्याय को सहन कर रहे हैं? यह भी कहा कि प्रदेश में अब लोग एसटीएफ यानी स्पेशल ठाकुर फोर्स का नारा देने लगे हैं। इससे दलित व ब्राह्मणों में सरकार के खिलाफ गुस्सा है।
विज्ञापन


इस मामले में अलीगढ़ शहर में जीटी रोड निवासी दीपक अग्रवाल ने थाना बन्नादेवी में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। दीपक का कहना है कि यह आरोप यूपी के सीएम पर लगाना गलत है, क्योंकि वह महंत हैं और महंत की कोई जात-बिरादरी नहीं होती।

अलीगढ़ के एसएसपी मुनिराज जी. के मुताबिक फिलहाल दीपक अग्रवाल की तहरीर पर राज्यसभा सांसद संजय सिंह के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। बाकी जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

संजय सिंह के खिलाफ लखीमपुर खीरी में गोला कोतवाली में भी जातिवादी नफरत फैलाने की कोशिश के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। गोला कोतवाली क्षेत्र के अलीगंज निवासी अरविंद गुप्ता की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि सांसद ने योजनाबद्ध तरीके से लोगों को बांटने और सामाजिक समरसता छिन्न-भिन्न करने के उद्देश्य से यह हरकत की है।

इसी तरह संतकबीरनगर में शुक्रवार को बखिरा पुलिस ने भी सांसद के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई क्षेत्र के बभनी गांव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता राधेश्याम मौर्य की तहरीर पर की है। राधेश्यान मौर्या का आरोप है कि संजय सिंह ने आपत्तिजनक और उत्तेजक बयान दिया है। इससे माहौल बिगड़ने का खतरा है। एसपी ब्रजेश सिंह ने बताया कि सांसद के खिलाफ भड़काऊ बयान देने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन

सरकार की गलत कार्य पद्धति से अन्य जातियों की दुश्मन बन गई एक जाति : संजय सिंह
उधर, संजय सिंह ने शुक्रवार को लखनऊ में एक बयान में फिर कहा है कि सरकार की गलत कार्य पद्धति की वजह से एक जाति, अन्य जातियों की दुश्मन बन गई है। उन्होंने कहा, मैंने सरकार पर जातिवाद को बढ़ावा देने का जो आरोप लगाया है, वह गलत नहीं है। मुख्यमंत्री वास्तव में रामराज लाना चाहते हैं तो उन्हें सभी जातियों को साथ लेकर काम करना चाहिए। उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज मुकदमों का जवाब देते हुए कहा, भगवान राम क्षत्रिय होते हुए भी सभी जातियों को साथ लेकर चले। निषादराज की नाव पर बैठकर नदी पार की, शबरी के जूठे बेर तक खाए, वानर-भालू सभी उनकी सेना में थे। इसलिए मुख्यमंत्री को भी श्रीराम से सीख लेकर सभी जातियों और धर्मों के लिए एक साथ काम करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें