फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: चाइल्ड पोर्नाेग्राफी मामले में करावल नगर थाने में एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने नेशनल सेंटर फॉर मिसिंग एंड एक्सप्लॉइटेड चिल्ड्रन (एनसीएमईसी) व व्हाट्स एप की साइबर टिपलाइन रिपोर्ट के आधार पर दर्ज किया मामला, छानबीन जारी
विज्ञापन

अब पुलिस टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आरोपियों की पहचान करने में जुटी, मामले की जांच के लिए दो टीमों का किया गया गठन, छानबीन जारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी जिले के करावल नगर इलाके में चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिला पुलिस ने नेशनल सेंटर फॉर मिसिंग एंड एक्सप्लॉइटेड चिल्ड्रन (एनसीएमईसी) और व्हाट्सएप की साइबर टिपलाइन रिपोर्ट के आधार पर करावल नगर थाने में 18 जुलाई को आईटी एक्ट की धारा 67-बी में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस की टीम टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
उत्तर-पूर्वी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गत दो जुलाई को करावल नगर थाने को साइबर टिपलाइन के जरिए एक सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध मोबाइल नंबर से चाइल्ड पोर्नोग्राफी सामग्री के निर्माण, वितरण और उसे अपने पास रखने का गैरकानूनी काम किया जा रहा है। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि एक नाबालिग की अश्लील और आपत्तिजनक तस्वीरें डिजीटल फाइलों में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने अपराध की पुष्टि के बाद मामला दर्ज कर लिया। करावल नगर थाने की टीम अब साइबर सेल की मदद से उस संदिग्ध मोबाइल नंबर की लोकेशन और आईपी एड्रेस को ट्रेस कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कुछ सकारात्मक सूचनाएं मिली हैं। उसके आधार पर जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें