फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनवीर गुर्जर के खिलाफ एफआईआर दर्ज, धोनी व सैफ अली खान तक ने दी थी बधाई

Fri, 03 Feb 2017 06:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
समर्थकों की भीड़ से घिरे मनवीर गुर्जर के व्यवहार में बदलाव साफ देखने को मिला है। बिग बॉस में जाने से पहले जो मनवीर अपने माता-पिता के साथ बैठना तो दूर, उनसे बात करना तक नागवार समझता था। 
विज्ञापन


वह दो दिन से उन्हीं के पास है। बात करते-करते कई बार मनवीर भावुक भी हो गए। परिजनों ने बताया कि बिग बॉस में जाने के बाद मनवीर को परिवार की अहमियत समझ में आई है। पहली बार ऐसा हुआ कि उसने अपने खाने के बर्तन भी उठाकर किचन में रखे।

अपने मन की बात तक की। इसके अलावा हमें और धोनी, सैफ अली खान, केंद्रीय मंत्री समेत कइयों ने फोन कर दी बधाई बिग बॉस सीजन-10 के विजेता मनवीर गुर्जर के नोएडा वापस आते ही, उन्हें नाइक व फास्ट्रैक कंपनी ने विज्ञापन करने का ऑफर दिया है।
विज्ञापन


इससे पहले कपड़े की एक कंपनी ने भी मनवीर को विज्ञापन के लिए ऑफर दिया था। वहीं, मनवीर को बधाई देने वालों का भी तांता लगा हुआ है। बुधवार को मनवीर के घर के बाहर सैकड़ों समर्थकों की भीड़ लगी रही। बताया जा रहा है कि मनवीर दोनों में से एक  कंपनी के ऑफर पर जल्द ही हस्ताक्षर करेंगे।

वहीं, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी, अभिनेता सैफ अली खान, अभिनेत्री काम्या पंजाबी और केंद्रीय मंत्री समेत कई बड़ी हस्तियों ने उन्हें फोन पर बधाई दी है। गौरतलब है कि मनवीर अभिनय के क्षेत्र में अपना कॅरियर बनाना चाहते हैं। इस वजह से वे जल्द ही मुंबई रवाना होंगे। हालांकि इससे पहले ही उनके पास ब्रांडेड कंपनियों के प्रमोशन के ऑफर आना उनकी लोकप्रियता को पहचानने के लिए काफी है।

बिग बॉस से आने के बाद दिखा बदलाव

MANVEER
मनवीर की शादी का वीडियो और फोटो वायरल होने की वजह से उनकी छवि पर थोड़ा असर पड़ा है। परिवार वालों का स्पष्ट कहना है कि अभी तक न तो उनकी शादी हुई है और न ही उनकी कोई बेटी है। मनवीर जल्द ही शादी करेंगे। हालांकि इस बात को लेकर समर्थकों के फोन उनके पास आने लगे हैं, जिसको लेकर मनवीर काफी गंभीर भी हैं।

समर्थकों की भीड़ से घिरे मनवीर गुर्जर के व्यवहार में बदलाव साफ देखने को मिला है। बिग बॉस में जाने से पहले जो मनवीर अपने माता-पिता के साथ बैठना तो दूर, उनसे बात करना तक नागवार समझता था। 

वह दो दिन से उन्हीं के पास है। बात करते-करते कई बार मनवीर भावुक भी हो गए। परिजनों ने बताया कि बिग बॉस में जाने के बाद मनवीर को परिवार की अहमियत समझ में आई है। पहली बार ऐसा हुआ कि उसने अपने खाने के बर्तन भी उठाकर किचन में रखे। अपने मन की बात तक की। इसके अलावा हमें और कुछ भी नहीं चाहिए।
विज्ञापन

मनवीर गुर्जर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

manveer gurjar - फोटो : अमर उजाला
बिग बॉस सीजन 10 के विजेता मनवीर गुर्जर के खिलाफ नोएडा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थाना सेक्टर- 39 पुलिस ने मनवीर और उसके समर्थकों के खिलाफ रोड जाम करने और हुड़दंग करने का मामला दर्ज किया है। 

थाना सेक्टर-39 प्रभारी निरीक्षक अमरनाथ यादव ने बताया कि मनवीर के नोएडा आगमन पर सेक्टर-46 में उसके स्वागत समारोह की अनुमति ली गई थी। लेकिन उसके समर्थकों ने सदरपुर पुलिस चौकी के सामने स्वागत के चक्कर में जाम लगा दिया था। 

इसलिए मामला दर्ज किया गया है। हालांकि बताया यह भी जा रहा है कि मनवीर के स्वागत के दौरान नोएडा की सड़कों पर उसके समर्थकों द्वारा किए गए हुड़दंग की फोटो यूपी पुलिस के ट्विटर हैंडल पर अपलोड कर दी गई थीं। मामले में नोएडा पुलिस को कार्रवाई करने के आदेश दिए गए थे। इसके बाद नोएडा पुलिस ने ये मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें