फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन से था इंतजार, ट्वीट के बाद 30 मिनट में एफआईआर

Fri, 12 Apr 2019 11:59 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
मनोहर लाल खट्टर (फाइल)
विज्ञापन

एनआईटी एक में कारोबारी से मारपीट के मामले में सीएम के ट्वीट पर हरकत में आई पुलिस ने पीड़ित की शिकायत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित की पत्नी का आरोप है कि घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस कार्रवाई को तैयार नहीं थी। ऐसे में उन्होंने मजबूरन फरीदाबाद पुलिस, सीएमओ हरियाणा और पीएमओ को ट्वीट करना पड़ा। ऐसे में पुलिस ने रात में ही उनके पति के बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन


सेक्टर-89 निवासी महिमा फांडा ने फरीदाबाद पुलिस, मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यालय (सीएमओ हरियाणा) और प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को संबोधित करते हुए ट्वीट किया था कि उनके पति गौरव फांडा पर तीन दिन पहले एनआईटी एक में कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। 

वे इसकी शिकायत लेकर कोतवाली थाने पहुंचे, मगर पुलिस ने कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। उनके पति की नाक व आंख में गंभीर चाट आई है और उनका एशियन अस्पताल में उपचार चल रहा है। महिमा ने बताया था कि उनके पति का फ्लैक्स का कारोबार है और मनोज चौधरी, उसके बेटे हर्ष व अन्य लोगों ने लेनदेन के विवाद में उन पर हमला किया था।
विज्ञापन


महिमा के ट्वीट के बाद फरीदाबाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने महिला का नंबर लेकर उनसे बात की और थाना कोतवाली प्रभारी को कार्रवाई के लिए कहा था। महिमा के ट्वीट के कुछ ही देर बाद कोतवाली थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और उनके पति गौरव के बयान पर मनोज चौधरी, हर्ष व अन्यों के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें