दादरी(संवाद)। दादरी रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन में चेन पुलिंग के आरोप में एक यात्री को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि जम्मू तवी एक्सप्रेस के रुकने पर बलिया जिले के रेवती गांव निवासी मुनेश कुमार उतरा, जिसे आरपीएफ ने पकड़ लिया। इसके बाद उसे पकड़कर आरपीएफ कोतवाली ले जाया गया। जमानत की मांग करने पर नियमानुसार उसे बंध पत्र पर छोड़ा गया।