दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित रामा हाउस बिल्डिंग में आज सुबह अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। यह इमारत कनॉट प्लेस के ए ब्लॉक में बनी है।
बिल्डिंग से अचानक धुंआ निकलने लगा जिससे आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं।
बताया जा रहा है कि इसी बिल्डिंग में एनआईआईटी का ऑफिस भी है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
फिलहाल फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हैं। अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फायर ब्रिगेड के डिप्टी चीफ फायर ऑफिस विपिन कांटेल ने बताया कि अब आग फैलने की कोई संभावना नहीं है। टीम आग पर काबू पाने में जुटी है।
इसके लिए हर संभव टूल का इस्तेमाल किया जा रहा है। धुंआ और गर्मी की वजह से आग बुझाने में थोड़ी परेशानी भी आ रही है।
बता दें कि एक बार पहले भी कनॉट प्लेस में आग लग चुकी है।