इसके अलावा उनके पति इस पर कोई ध्यान नहीं देते थे। पीड़िता आरोप है कि तमाम अत्याचार सहने के बाद भी वह खामोश रहीं। पिछले एक साल के दौरान उनके खिलाफ कई हमले हुए। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने अपनी सुरक्षा की भी मांग की है। पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
कोर्ट में चल रहा तलाक का केस...
राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह का तलाक का केस दिल्ली के साकेत कोर्ट में चल रहा है। इसके अलावा घरेलू हिंसा का एक अन्य मामला दिल्ली के राउज एवेंन्यू अदालत में चल रहा है। अब राजा भैया के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। पुलिस उनको पूछताछ के लिए दिल्ली बुला सकती है।
भानवी ने बताया कि उन्होंने अपना वैवाहिक जीवन आगे बढ़ाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन उनके पति के रवैये में कोई बदलाव नहीं आया। पहले उन्होंने राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत की थी। इसके बाद उन्होंने दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन परिवार की शांति बनाए रखने के लिए आगे कदम नहीं बढ़ाया था। अत्याचार बढ़ने के बाद उन्होंने अदालत में तलाक की अर्जी दी। भानवी का आरोप है कि इसके बाद भी उनको परेशान करने का सिलसिला जारी रहा।
बेटियों के जन्म से खुश नहीं थे राजा भैया...
3 जुलाई 1998 को भानवी सिंह ने जुड़वा बेटियों को जन्म दिया। भानवी का आरोप है कि बेटियों को उनके पति ने स्वीकार नहीं किया। उन्होंने अपना अंसंतोष जाहिर कर दिया। आरोप है कि इसके बाद उनके साथ और अधिक दुर्व्यवहार होने लगा। भानवी का आरोप है कि बेटियों के जन्म देने से पहले भी उनकी देखभाल नहीं की गई। इसकी वजह से उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। उनको जबरन लखनऊ से बेंती कोठी भेज दिया गया था। इसके बाद उनकी तबीयत और बिगड़ गई और उनको अस्पताल में भर्ती होने लगा। उनके पति बड़ी मुश्किल से मिलने आए। उनके साथ ज्यादातर समय उनकी छोटी बहन साध्वी मौजूद रहती थीं।
पत्नी भानवी सिंह की शिकायत पर दहेज उत्पीड़न (आईपीसी-498ए) का मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन जारी है। तथ्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। -सुरेंद्र चौधरी, दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त