वहीं कांग्रेस सोशल मीडिया सेल की प्रभारी दिव्य स्पंदना ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा कि महिला की तरफ से ऐसे कोई शिकायत नहीं मिली है। कमेटी के पास इस संबंध में लिखित, मौखिक, आधिकारिक, अनाधिकारिक किसी भी माध्यम से पूर्व कर्मी की तरफ से कोई शिकायत नहीं आई है। जिस शिकायत की बात चल रही है हमारे पास उसकी कॉपी भी नहीं है। जब हमने रिपोर्टर से शिकायत की कॉपी मांगी तो उन्होंने बताया कि शिकायत में अनैतिक व्यवहार और निजता का हनन जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है।
उन्होंने आगे लिखा है कि हमने पूर्व कर्मी से संपर्क किया है और इस मामले पर उनसे जवाब भी मांगा है। वर्तमान सदस्य के व्यवहार के आधार पर कांग्रेस सोशल मीडिया टीम के सदस्यों ने उनके प्रति अपना समर्थन जाहिर किया है। दिव्य ने सोशल मीडिया टीम के सदस्यों के सिग्नेचर वाला पेज शेयर किया है।
दिव्य स्पंदना ने बताया कि पूर्व कर्मी ने जाते वक्त इस्तीफे में लिखा था कि वह व्यक्तिगत और स्वास्थ्य संबंधी कारणों के चलते जॉब छोड़ रही हैं। इसके लिए टीम का कोई अन्य सदस्य जिम्मेदार नहीं है। यहां काम करके अच्छा लगा, मुझे मौका देने के लिए शुक्रिया।