दिल्ली की भ्रष्टाचार रोधी शाखा (एसीबी) ने बुधवार को आप विधायक और वक्फ बोर्ड अध्यक्ष अमानतुल्ला खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। अमानतुल्ला पर वक्फ बोर्ड के कोष का दुरुपयोग करने का आरोप है।
अधिकारियों ने बताया कि खान ने वक्फ बोर्ड के कोष का कथित तौर पर गबन किया और 'अनियमित भर्ती' की हैं।
इस संबंध में एक अधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर कहा कि हमने अमानतुल्ला खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है और अभी संबंधित प्रक्रियाओं को अंजाम दिया जा रहा है। हम गबन किए गए कोष की कुल राशि और अन्य अनियमितताओं की पड़ताल कर रहे हैं।