फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

379 यात्रियों पर लगाया 1.26 लाख रुपये जुर्माना

Tue, 09 May 2017 07:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
बिना सवारी के दौड़ी अटारी जबलपुर स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन
ओल्ड फरीदाबाद व बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को चलाए गए मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान में 379 यात्री बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए।  1.26 लाख रुपये का जुर्माना यात्रियों पर लगाया गया। पांच घंटे तक चले चेकिंग अभियान से बिना टिकट सफर करने वाले यात्रियों में अफरातफरी मच गई। 
विज्ञापन


अभियान डिविजनल कमर्शियल इंस्पेक्टर सरबजीत सिंह के नेतृत्व में मंगलवार सुबह 7 बजे से ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान शुरू हुआ। दोपहर साढ़े बारह बजे तक फरीदाबाद के रास्ते पलवल और दिल्ली के बीच चलने वाली आगरा इंटर सिटी, ईएमयू ट्रेन, आगरा पैसेंजर समेत एक दर्जन से अधिक ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने यात्रियों को पकड़ा। 

सरबजीत ने बताया कि अभियान में 33 टिकट चेकिंग स्टाफ व 16 आरपीएफ स्टाफ की टीम मौजूद रही। टीम ने पूरे स्टेशन को चारों तरफ से घेर कर एक दर्जन से अधिक ट्रेनों की जांच की। 
विज्ञापन


अभियान के बाद स्टेशन पर ही मजिस्ट्रेट की कोर्ट लगी, जिसमें पकड़े गए यात्रियों को पेश किया गया। सभी ने जुर्माना अदा किया। इंस्पेक्टर सरबजीत ने बताया कि अभियान का उद्देश्य बिना टिकट चलने वालों यात्रियों को पकड़ने के साथ  रेलवे की टिकट बिक्री को बढ़ाना है। इस दौरान एसीएम मधुकर श्याम, सहायक सब इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह, हेड कांस्टेबल जगबीर सिंह, कांस्टेबल एसके सिंह, महिला कांस्टेबल सुनीता पटेल मौजूद रहे।a
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें