फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हफ्तेभर बाद जेटली को अस्पताल से छुट्टी

Mon, 06 Oct 2014 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय वित्त और रक्षा मंत्री अरुण जेटली को सोमवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से छुट्टी मिल गई। जेटली 28 सितंबर से एम्स के कार्डिएक न्यूरो सेंटर के आइसोलेशन रूम में भर्ती थे।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री का इलाज कर रहे वरिष्ठ चिकित्सकों ने उन्हें कुछ एहतियात बरतने की सलाह दी है। एम्स के प्रवक्ता डॉ. अमित गुप्ता ने कहा कि दोपहर करीब एक बजे उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

इससे पहले 2 सितंबर को अरुण जेटली की साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए एक सर्जरी की गई थी। सर्जरी के बाद उनके वजन में 17 किलोग्राम की कमी आई है।
विज्ञापन


अस्पताल से बाहर आते ही पाक पर बरसे जेटली
अस्पताल से छुट्टी मिलते ही रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने सोमवार को पाकिस्तान को सख्त लहजे में चेताया। पाकिस्तान की ओर से जारी संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाओं की निंदा करते हुए कहा कि भारतीय जवान किसी भी चुनौती का मुकाबला करने के लिए तैयार हैं।

गौरतलब है कि मधुमेह की सर्जरी और श्वसन संबंधी समस्याओं के कारण अरुण जेटली (61) को यहां स्थित एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को अस्पताल से छुट्टी मिलते ही वह सबसे पहले पाकिस्तान पर बरसे। दो-टूक अंदाज में कहा कि पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर तनाव पैदा करने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें