फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: स्वतंत्रता दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




हथीन। 80वें उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को अनाज मंडी हथीन में फाइनल रिहर्सल आयोजित की गई। एसडीएम हरिराम ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया और परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। विभिन्न टुकड़ियों ने पूरे अनुशासन, जोश और आत्मविश्वास के साथ मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। रिहर्सल के दौरान समारोह की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन करने का अवसर है। हमें उनके त्याग से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। छात्रों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, देशप्रेम और शहीदों के बलिदान का संदेश दिया गया। एसडीएम ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए सभी विभागों को आपसी समन्वय से समारोह को गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर तहसीलदार प्रेम प्रकाश, नायब तहसीलदार कविता, मंच संचालक रविंद्र दीक्षित सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें