फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सट्टे के अड्डों पर फिल्मी स्टाइल में छापा, 25 धरे

Wed, 18 Sep 2019 06:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
arrest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
माता सुंदरी कॉलेज के पास सोमवार देर रात फिल्मी स्टाइल में सट्टे के अड्डों पर पुलिस ने छापा मारा। जिले के आलाधिकारी संबंधित थाने को सूचना दिए बगैर दूसरे थाने की पुलिस टीम लेकर एलएनजेपी कॉलोनी में पहुंच गए। रात तीन बजे हथियार लेकर पुलिस कर्मियों ने जब सट्टे के अड्डों पर छापा मारा, तो 25 सट्टेबाज पकड़े गए। 
विज्ञापन


इनके पास से आठ लाख रुपये बरामद हुए। सूत्रों की मानें तो पिछले काफी समय से आईपी एस्टेट थाना क्षेत्र में रोज दाना नाम से सट्टा चलने की सूचना मिल रही थी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी रात सवा दो बजे कमला मार्केट थाने पहुंचे और एक टीम तैयार कर सट्टे के अड्डों पर छापेमारी कर दी। इस मामले में अब वरिष्ठ अधिकारी लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों का पता लगा रहे हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पिछले काफी समय से मध्य जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सूचना मिल रही थी कि एलएनजेपी कॉलोनी में रोज दाना नाम से सट्टा खिलाया जा रहा है। इलाका आईपी एस्टेट थाने की पुलिस चौकी का था। अधिकारियों को यह भी पता चला कि जानबूझकर थाने की ओर से सट्टा चलाने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। 
विज्ञापन


इसी कड़ी में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने सट्टे के अड्डों पर छापा मारने की योजना बनाई। गुप्त अभियान के तहत सोमवार देर रात सवा दो बजे वरिष्ठ अधिकारी सीधे कमला मार्केट थाने पहुंचे। वहां एसीपी कमला मार्केट, एसएचओ और करीब 50 पुलिस कर्मियों की एक टीम तैयार कर रात 3 बजे धावा बोला गया।

जिन-जिन घरों में सट्टा चलाया रहा था, वहां पुलिस ने दबिश दी। अचानक पुलिस के पहुंचने की वजह से सट्टा खिलवा रहे लोग व जुआरी भाग नहीं पाए। पुलिस ने मौके से 25 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें रिजवान उर्फ राजू, मेहंदी हसन, मोहम्मद शकील, वसीम और नईम मास्टर माइंड बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें